logo

पेयजल की मांग लेकर निकाला विरोध मार्च, उत्तम यादव ने कहा- पानी के लिए रतजगा कर रहे लोग

water.jpeg

रांची   
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव की अगुवाई में आज पानी के लिए लोग राजधानी की सड़कों पर उतरे और मार्च किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सुभाष चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक पानी दिलाने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। तत्पश्चात अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान उत्तम यादव ने कहा राजधानी रांची के लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं। पीएचडी विभाग एवं यहां के माननीयों को इससे कोई मतलब नहीं है। आज राजधानी के सैकड़ों गली मोहल्ले ऐसे हैं जहां पूरी रात पानी के लिए महिला, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग रतजगा कर रहे हैं। 


डैम में भर गया है गाद 
कहा, आज राजधानी रांची में जुडको के द्वारा दर्जनों की संख्या में पानी की टंकी बनाई जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा पानी की टंकी बनकर तैयार है। पाइपलाइन बिछ चुकी है लेकिन रांची की बड़ी आबादी को पानी कब नसीब होगा, ये बात पीएचडी विभाग एवं माननीय ही बता सकते हैं। कहा, आज डैम में 25 फीट से लेकर 30 फीट तक का गाद भर चुका है। बरसात के दिनों में डैम कैसे भरे इसकी चिंता किन्हीं को नहीं है। कोई सुनने वाला नहीं है। लगता ही नहीं है कि रांची के लोग राजधानी में रहते हैं l आज रांची नगर निगम के द्वारा राजधानी रांची के विभिन्न वार्डों के गली मोहल्ला में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाती है। परंतु वह पानी गंदा है। इन्हीं सारी मांग को लेकर आज से आंदोलन की शुरुआत की गई है। 48 घंटे के अंदर पीएचडी विभाग एवं माननीय की ओऱ से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो पीएचडी कार्यालय एवं माननीयों के आवास का घेराव करेंगे। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश साहू, पिंटू बजाज, नीतेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, सावन लिंडा, प्रीति सिन्हा, महावीर नायक, दिवस महतो, चंदा तिवारी, बेबी गाड़ी, रंजन माथुर, प्रदीप चौधरी, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, रवि शर्मा, मनोज गुप्ता, धीरज यादव, धीरज वर्मा, सोनू गुप्ता, पिंटू लाल, विनय सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, राकेश चौधरी, सुनील कुमार, आर्यन कुमार, युवराज सिंह, आदित्य सिंह, शुभम विश्वकर्मा, सूरज सिंह, सोनू चौधरी, शुभम गुप्ता, चंदन वर्मा, विष्णु खलखो, अंश श्रीवास्तव, निहाल पांडे, निखिल श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, पवन सिंह, विक्की कच्छप, संजय तिवारी हिमांशु लाल शाहिद बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुएl

Tags - Drinking WaterUttam YadavProtest MarchRashtriya Yuva Shakti